48 घंटे बाद भी किशोर का नहीं चला पता
राघोपुर। जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव हादसे में डूबे किशोर का पता 48 घंटे बाद भी नहीं चला। मालूम हो कि बीते बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव डूबी थी। नाव में 9 लोग सवार थे। 8 लोगों को किसी प्रकार से बचा लिया गया था।
राघोपुर। जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव हादसे में डूबे किशोर का पता 48 घंटे बाद भी नहीं चला। मालूम हो कि बीते बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव डूबी थी। नाव में 9 लोग सवार थे। 8 लोगों को किसी प्रकार से बचा लिया गया था। लेकिन राघोपुर पूर्वी के 14 वर्षीय रवि कुमार नहीं निकल पाया था। घटना के दूसरे दिन से एसडीआरएफ की दो टीम गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सुबह से लेकर शाम तक किशोर की खोज गंगा में एसडीआरएफ की टीम ने की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।
इस संबंध में राघोपुर अंचलाधिकारी राणा अक्षय प्रताप ¨सह ने बताया कि शनिवार को भी खोज की जाएगी। इधर किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। किशोर के बड़े भाई बेचन कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को राघोपुर पूर्वी घाट से खुसरूपुर जाने के क्रम में किशोर नाव डूबने से लापता हुआ था।