Move to Jagran APP

गंगा नदी में नाव डूबा, एक किशोर लापता

संवाद सूत्र राघोपुर: जुरवनपुर थाना के राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव डूबा 14 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत। घटना बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे राघोपुर पूर्वी घाट की है। इस घटना में राघोपुर पूर्वी निवासी मोदी राय के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में राघोपुर निवासी राजकुमार राय ने बताया कि किशोर राघोपुर पूर्वी घाट पर देर शाम छोटी नाव से जा रहा था। जिस पर 9 लोग सवार थे। नाव कुछ दूर जाने पर डूब गया। नाभिक एवं मछुआरों की मदद से

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:43 PM (IST)
गंगा नदी में नाव डूबा, एक किशोर लापता
गंगा नदी में नाव डूबा, एक किशोर लापता

वैशाली। जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पूर्वी घाट पर नाव डूबने से 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया। घटना बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे राघोपुर पूर्वी घाट की है। इस घटना में राघोपुर पूर्वी निवासी मोदी राय के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में राघोपुर निवासी राजकुमार राय ने बताया कि किशोर राघोपुर पूर्वी घाट पर देर शाम छोटी नाव से जा रहा था। नाव पर कुल 9 लोग सवार थे। नाव कुछ दूर जाने पर डूब गया। नाविक और मछुआरों की मदद से 8 लोगों को किसी तरह पानी से निकाला गया। लेकिन किशोर का अबतक कोई अता-पता नहीं चल सका है। देर रात तक काफी खोजबीन के बाद किशोर का शव नहीं मिल पाया था। राजकुमार राय ने बताया कि किशोर अपनी खेती के कार्य से राघोपुर आया हुआ था। काम खत्म होने के बाद मकर संक्रांति के लिए दूध लेकर नदी की उस तरफ अपने घर खुसरूपुर जा रहा था। किशोर की डूबने की खबर सुनकर उसके घर वाले का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में कोहराम सा मच गया। घाट पर मौजूद नाविकों ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन पानी में नहीं मिल पाया। किशोर की डूबने की खबर राघोपुर पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र झा उर्फ लड्डू शाह ने थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को दिया। राघोपुर पूर्वी घाट पर एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक किशोर का शव नदी से नहीं मिला था। घटना के संबंध में अंचलाधिकारी राघोपुर राणा अक्षय प्रताप ¨सह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को भेजी गई है। खोजबीन जारी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.