विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली के बेटे ने NEET PG में लहराया परचम, बिहार में हासिल की सातवीं रैंक; पीएमसीएच में ही पढ़ेंगे

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:33 PM (IST)

पातेपुर, वैशाली के डॉ. विशाल ने नीट पीजी परीक्षा में बिहार में सातवां स्थान हासिल कर पीएमसीएच, पटना के हड्डी ...और पढ़ें

नीट पीजी में वैशाली के डॉ. विशाल को बिहार में सातवां स्‍थान। सांकेति‍क तस्‍वीर

नीट पीजी में वैशाली के डॉ. विशाल को बिहार में सातवां स्‍थान। सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. डॉ. विशाल ने नीट पीजी में बिहार में सातवां स्थान हासिल किया।

  2. पटना पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में उनका चयन हुआ।

  3. गरीब व जरूरतमंद मरीजों की निस्वार्थ सेवा करना उनका लक्ष्य।

संवाद सूत्र, पातेपुर (वैशाली)। पातेपुर प्रखंड के सिमरवाड़ा गांव निवासी डॉ. विशाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) के हड्डी रोग विभाग में हुआ है।

अब वे इसी संस्थान से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर अस्थि रोग विशेषज्ञ बनेंगे। उनकी सफलता से परिवार के साथ गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

PMCH से पूरी की एमबीबीएस की पढ़ाई

खास बात यह है कि डॉ. विशाल ने MBBS भी पीएमसीएच से ही पूरी की है। अब इसी संस्थान में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलने से उनकी शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा मिली है।

उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। डॉ. विशाल के पिता विनोद कुमार रजक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्याख्याता हैं, जबकि मां इंदु कुमारी शिक्षिका हैं।

परिवार में मिला शैक्षण‍िक माहौल 

उनके दादा आनंद लाल रजक हैं और नाना रविंद्र रजक क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी हैं। डॉ. विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, दादा-दादी के आशीर्वाद, शिक्षकों के सहयोग और नाना के प्रोत्साहन को दिया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर ज्ञान और अनुभव हासिल कर गरीब, असहाय व जरूरतमंद मरीजों की निस्वार्थ सेवा करना उनका लक्ष्य है।

वे चाहते हैं कि जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। उनकी सफलता पर शिक्षक कमलेश राम सहित स्वजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।