रैली की सफलता को ले किया रोड शो
बिदुपुर।कानू हलवाई राजनैतिक चेतना रैली 1
संवाद सूत्र, बिदुपुर :
रविवार को पटना में होने वाली कानू-हलवाई राजनैतिक चेतना रैली को सफल बनाने को लेकर सघन रूप से पूरे क्षेत्र में रोड शो किया गया। बिदुपुर प्रखंड, महनार प्रखंड एवं नगर, सहदेई प्रखंड, देसरी, राजापाकड़ और हाजीपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में घूम घूम कर रोड शो किया गया। भीख नहीं भागीदारी चाहिए, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किये। जिला अभियान समिति के संयोजक जवाहर साह, अभियान समिति के प्रदेश सदस्य रामानन्द गुप्ता, प्रखंड संयोजक मोहन साह, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश साह, शशिभूषण गुप्ता, अमरेंद्र साह, पुनीत साह, राजेश साह, नन्दू साह, राजू साह, नवल कुमार, क्रांति कुमार, भोला साह, विजय साह, धनन्जय साह, सुकेश साह आदि के द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन रूप से रोड शो किया गया।
इस अवसर पर जवाहर साह ने बताया कि कानू हलवाई जाति की 8 प्रतिशत से अधिक आबादी है। इस जाति के लोगों को आबादी के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। एससी में इस जाति को शामिल करने आदि की मांग को लेकर पटना में राजनैतिक चेतना रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को पूर्व एमएलए चंद्रमुखी देवी, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कुढ़नी के विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व एमएलसी डॉ राजेन्द्र गुप्ता, लोकहा के विधायक सतीश कुमार साह, राष्ट्रीय महामंत्री बसंत कुमार गुप्ता, एमएलसी राधाचरण साह आदि सम्बोधित करेंगे।