Move to Jagran APP

रालोसपा ने किया प्रदर्शन

महनार - महनार प्रखंड में दो-दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्य कर रहें हैं।शिक्षको के पांच दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर दो-दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 07 जनवरी 19 को कार्यालय आदेश दिया है।ऐसे में शिक्षकों के समक्ष दुविधा की स्थिति है कि वह किसका आदेश माने।वही इस परिस्थिति में विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश एवं बिदुपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ¨बदा महतो दोनो महनार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर रहें हैं।महनार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में सहदेई बुजुर्ग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश एवं बिदुपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ¨बदा महतो ने यानी दोनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 0

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 10:18 PM (IST)
रालोसपा ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभद्र बयान की महागठबंधन के नेताओं ने कड़ी ¨नदा की है। इसके विरोध में महागठबंधन के नेताओं ने स्थानीय गांधी चौक पर नीतीश कुमार का पुतला जलाया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रालोसपा के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में सीएम का पुतला दहण के दौरान उपस्थित रालसोपा, राजद एवं कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के नेताओं को सड़क छाप नेताओं का गठबंधन बताया है। यह बयान हताशा में दिया गया बयान है। राजद के जिलाध्यक्ष पंछी लाल राय ने कहा कि दिल्ली एवं बिहार से एनडीए का सफाया होना तय है। पुतला दहन के कार्यक्रम में रालोसपा के प्रदेश सचिव नागेश्वर राय, राजद के प्रदेश सचिव अनिल चंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रदीप ¨सह, जिलाअध्यक्ष महेश प्रसाद राय, पूर्व जिलाअध्यक्ष राज किशोर ¨सह, राजद के प्रवक्ता रवि कुमार चौरसिया, नगर अध्यक्ष सुभाष निराला, कोषाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष अर¨वद राय, सुनील कुशवाहा, अनिकेत राज, नीतीश कुमार, पंकज शाह, जय कुमार चौरसिया, रवि यादव, राजा तिवारी, मुकेश रंजन एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.