Move to Jagran APP

शक्तिपीठ सिघाड़ा में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी माता को विदाई

वैशाली। प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिघाड़ा गोविदपुर में स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम से वाया नदी के तट पर सिघाड़ा बुजुर्ग घाट पर बैंड-बाजे के साथ हजारों लोगों ने नम आंखों से किया। यहां प्रतिमा निर्माण से लेकर विसर्जन तक सभी पुरानी परंपरा के अनुसार ही नियत समय पर किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:46 PM (IST)
शक्तिपीठ सिघाड़ा में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी माता को विदाई
शक्तिपीठ सिघाड़ा में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी माता को विदाई

वैशाली। प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिघाड़ा गोविदपुर में स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम से वाया नदी के तट पर सिघाड़ा बुजुर्ग घाट पर बैंड-बाजे के साथ हजारों लोगों ने नम आंखों से किया। यहां प्रतिमा निर्माण से लेकर विसर्जन तक सभी पुरानी परंपरा के अनुसार ही नियत समय पर किया जाता है। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व आठ किलोमीटर का भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बैंड- बाजे के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने मां के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। इसके बाद वाया नदी के तट स्थित नरसिंह स्थान सिघाड़ा में मां की अंतिम पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद हजारों लोगों ने नम आंखों से प्रतिमा विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान एक छोटा सा मेला एवं दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जहां पर कई पहलवानों ने पहुंचकर दंगल में अपनी कला दिखाए। सिघाड़ा के अलावा महुआ गांधी चौक, पातेपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड, जवाहर चौक, कन्हौली चौक सहित कई स्थानों पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया। महनार में पूरी रात होता रहा प्रतिमाओं का विजर्सन

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, महनार : नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा का त्योहार प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। नौ दिन घरों से लेकर पूजा पंडालों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शक्तिस्वरूपा माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती रही। शुक्रवार विजयादशमी को प्रतिमा का विसर्जन प्रशासनिक निगरानी में कराया गया। प्रखंड के चमरहरा, गोरीगामा, जगन्नाथपुर, करनौती, वासुदेवपुर चंदेल तथा महनार नगर में गंगा रोड, न्यू रोड, सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, कांग्रेस मोहल्ला, पटेल चौक आदि स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की देर रात तक सभी जगहों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के लेकर व्यापक प्रबंध किए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीओ सुमित कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार पंजियार, डीसीएलआर राकेश रंजन, नप कार्यपालक पदाधिकारी जयकुमार, बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ रमेश प्रसाद सिंह एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पूरी रात दलबल के साथ मुस्तैद रहे। वैशाली प्रखंड में दुर्गापूजा शातिपूर्ण माहौल में संपन्न

संवाद सूत्र, वैशाली : प्रखड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र शांति पूर्ण संपन्न हो गया। थानाध्यक्ष सजंय कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 26 जगह मूर्ति स्थापित की गई थी। सभी जगह पूजा समाप्ति के बाद मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया है। भगवानपुर में आस्था के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र, भगवानपुर : प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर, इमादपुर, पटेढा, सराय, गोढिया, हरपुर कस्तूरी, प्रतापटांड़, रोहुआ, सहथा, हुसेना, अशोई, हांसी केवल, शर्मा, इनायतपुर प्रबोधी सहित अनेक जगहों पर दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया गया। हालांकि प्रखंड बाढ़ग्रस्त होने से किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है, लेकिन महान आस्था के साथ दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दसमी के दिन ही अधिकांश जगहों पर मूर्ति विसर्जन कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.