महिला कलाकारों ने की भजन की प्रस्तुति
नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष हरेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक सांस्कृतिक धार्मिक के साथ ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तर बिहार का केन्द्र बिन्दु स्थल उफरौल मठ पर सप्तमी को समस्तीपुर के महिला कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुत की गई।
संवाद सूत्र, बिदुपुर :
नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष हरेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक के साथ ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तर बिहार का केन्द्र बिन्दु स्थल उफरौल मठ पर सप्तमी को समस्तीपुर के महिला कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुत की गई। अष्टमी को गोपालगंज जिले के दूधनाथ यादव एवं प्रमोद पासवान के बीच दुगोला का भव्य प्रस्तुति की गई।
नवमी को कोलकाता के कलाकारों द्वारा झांकी की प्रस्तुति के साथ अदिति राज एवं गोलु तिवारी के द्वारा माता जागरण एवं विजयादशमी को बिहार जनता एक्सप्रेस फेम मनीष महिवाल टीम के कलाकारों द्वारा Xह्नह्वश्रह्ल;बेटी पढ़कर क्या करेगीXह्नह्वश्रह्ल; कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। ।