Move to Jagran APP

देखें VIDEO: लड़की से छेड़खानी का किया विरोध, दबंगों ने 16 लोगों पर किया Acid attack

बिहार के वैशाली जिले में दबंगों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने 16 लोगों पर एसिड से हमला किया है जिसमें आठ लोगों की हालत गंभीर है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 10:39 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 01:49 PM (IST)
देखें VIDEO: लड़की से छेड़खानी का किया विरोध, दबंगों ने 16 लोगों पर किया Acid attack
देखें VIDEO: लड़की से छेड़खानी का किया विरोध, दबंगों ने 16 लोगों पर किया Acid attack

 पटना, जेएनएन। वैशाली थाने के दाउदनगर गांव में छेड़खानी के विवाद ने इस कदर भयंकर रूप ले लिया कि दबंगों ने पीड़ित पक्ष के 16 लोगों पर तेजाब फेंककर बुरी तरह जख्मी कर दिया। तेजाब से झुलसे लोगों को आनन-फानन में वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं। घायलों में रूपा कुमारी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रकला देवी, रविन्द्र भगत, देवेंद्र भगत, गुड़िया देवी, मनोज भगत, अनिल भगत, नवल किशोर सिंह, पिंटू भगत, अर्जुन कुमार, रौशन कुमार, महेश साह, रामानंद भगत सहित 16 लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

pic.twitter.com/uJVQdgF6nu

घटना के संबंध में बताया जा है कि पीड़ित पक्ष की एक लड़की के साथ दो दिन पहले गांव में छेड़खानी की गई थी। इस मामले को लेकर गांव में तनाव कायम हो गया था। बुधवार की सुबह करीब दाउदनगर गांव के ही नंदा भगत का बेटा चाय की दुकान से लौट रहा था। उसके साथ गांव के बालेन्द्र शर्मा, और लखिन्द्र शर्मा के परिजनों ने मारपीट की। पीटा गया युवक भी पीड़ित पक्ष का है।

उसके बाद बात बढ़ गई और दोनो ओर से मारपीट होने लगी। इसी दौरान बालेन्द्र शर्मा और लखिन्द्र शर्मा पक्ष के लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया जिससे दूसरे पक्ष के 16 लोग जख्मी हो गए। मारपीट में हमलावरों के पक्ष के भी पांच लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्ष की ओर से वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।

सदर एसडीओपी राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे और तेजाब से जख्मी लोगों से घटना की जानकारी ली। इधर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि छेड़खानी को लेकर यह घटना नहीं हुई है, बल्कि बच्चों के बीच दो दिन पहले हुए विवाद में यह घटना हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.