रसोइया संघ ने बीआरसी भवन पर किया प्रदर्शन
महनार। मानदेय बढाने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने महनार बीआरसी पर प्रदर्शन किया। रसोईया संघ के आह्वान पर आंदोलन कर रही रसोइयों ने महनार बीआरसी पर प्रदर्शन के दौरान सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया।
महनार। मानदेय बढाने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने महनार बीआरसी पर प्रदर्शन किया। रसोईया संघ के आह्वान पर आंदोलन कर रही रसोइयों ने महनार बीआरसी पर प्रदर्शन के दौरान सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया। रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ ¨सह ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन सबों को प्रतिमाह मानदेय के रुप में मात्र 1250 रुपये दे रही है। मानदेय भी केवल दस माह ही दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार हमें स्थाई कर श्रमिक का दर्जा देते हुए तत्काल प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय दे। साथ ही दस माह की जगह 12 माह का पारिश्रमिक दे। इसके अलावा मृत्यु होने पर पांच लाख का अनुदान देने सहित 14 सूत्री मांग है। प्रदर्शन में उर्मिला देवी, फूलमती देवी, सीता देवी, ¨सघासन देवी, प्रमिला देवी, अनिल चौधरी, राजकुमारी देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, कुंती देवी, रेशमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल थीं।