विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महनार में कपड़ा व्यवसायी की गोली मार हत्या

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Jul 2019 01:12 AM (IST)

महनार। महनार थाना क्षेत्र के महनार-मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग पर हसनपुर पंजा चौक के निकट दो मोटरसाइकल पर सवार पांच अपराधियों ...और पढ़ें

महनार में कपड़ा व्यवसायी की गोली मार हत्या
महनार में कपड़ा व्यवसायी की गोली मार हत्या

महनार। महनार थाना क्षेत्र के महनार-मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग पर हसनपुर पंजा चौक के निकट दो मोटरसाइकल पर सवार पांच अपराधियों ने समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के पत्थर घाट के एक कपड़ा दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। घटना रात्रि 09 बजे के आसपास की है। मृतक मंजय लाल राय पटोरी थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी परम राय का पुत्र था। अपराधियों ने नजदीक से कान के निकट गोली मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि मंजय लाल राय पत्थर घाट पर अपनी दुकान बंद कर अपने दो भाइयों अंजय लाल राय एवं शिवचन्द्र राय के साथ मोटरसाइकल से महनार स्थित अपने नए मकान लाहौरी चक आ रहे थे। छोटा भाई शिवचन्द्र राय मोटरसाइकल चला रहा था और मंजय लाल राय पीछे बैठे हुए थे। शिवचन्द्र राय ने बताया कि दो मोटरसाइकल पर सवार अपराधी दुकान बंद कर चलने के साथ ही पीछे लग गए थे। उनके एक भाई जो मोहनपुर में रहते हैं, ने फोन पर इसकी जानकारी दी कि अपराधी पीछे लगे हुए हैं। बताया कि जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकल को फोन सुनने के लिए धीमा किया कि मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने बिल्कुल नजदीक से कान के निकट गोली मार दी, जिससे तत्काल ही मंजय लाल राय की मौत हो गई और वे सभी मोटरसाइकल से गिर गए। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल सवार दो अपराधी महनार की तरफ और एक मोटरसाइकल पर सवार तीन अपराधी पत्थर घाट की तरफ भाग निकले। मंजय लाल राय छह भाई हैं। तीन भाई मंजय लाल राय,अंजय लाल राय एवं शिवचन्द्र राय महनार थाना के लाहौरी चक में घर बनाकर रह रहे हैं और तीन भाई मोहनपुर में घर बनाकर रह रहे हैं। सभी भाई कपड़ा सहित तीन दुकान चला रहे हैं। मोटरसाइकल चला रहे भाई शिवचन्द्र राय ने बताया कि दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उनके भाई की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि कट्टा राय ने उनके भाई की हत्या कराई है। घटना की सूचना मिलते ही महनार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर महनार थाना आ गए। महनार थाना पर मृतक की पत्नी महली देवी सहित अन्य परिजन के चीत्कार पूरा माहौल गमगीन हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।