सहदेई बुजुर्ग में मिट्टी धंसने से बच्चे की मौत, पांच जख्मी
सहदेई बुजुर्ग। सहदेई बुजुर्ग ओपी के चकफैज पंचायत के वार्ड 13 चकेयाज मे मिट्टी काटने के दौरान धंसने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायल बच्चों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। मिट्टी धंसने से चकेयाज गांव निवासी अर्जुन पासवान के आठ वर्षीय पुत्र अनिल कुमार की मौत हो गई।
सहदेई बुजुर्ग। सहदेई बुजुर्ग ओपी के चकफैज पंचायत के वार्ड 13 चकेयाज मे मिट्टी काटने के दौरान धंसने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायल बच्चों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। मिट्टी धंसने से चकेयाज गांव निवासी अर्जुन पासवान के आठ वर्षीय पुत्र अनिल कुमार की मौत हो गई। इस घटना में विजय पासवान के पुत्र 12 वर्षीय मनीष पासवान के साथ 12 वर्षीय विजेता कुमारी, 11 वर्षीय सुलेखा कुमारी, 11 वर्षीय विकास कुमार एवं 13 वर्षीय रत्नेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार घर मे मिट्टी भरने के लिए मिट्टी लाने गांव के ही मटखनमा पर गए थे। जहां मिट्टी धंसने से अनील पासवान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पांच बच्चों को सुरक्षित निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर ओपी अध्यक्ष एजाज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि अनिल मिट्टी काटने के दौरान ही मिट्टी धंसने से उसके नीचे आ गया था। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद विशेष जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। हादसे में मृत अनील पांच भाई-बहनों मे दूसरे नंबर पर था। वह प्राथमिक विद्यालय चकेयाज दक्षिणी में वर्ग तीन का छात्र था। घटना के बाद से माता फुलेश्वरी देवी एवं पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना पर शोक जताते हुए पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार सिंह एवं उप सरपंच राकेश कुमार मृतक बच्चे के परिजन को सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने की मांग सीओ से की है।