Move to Jagran APP

सत्ता हासिल करने के लिए की जा रहीं अनाप-शनाप घोषणाएं: नीतीश

विरोधियों की पार्टी परिवार की पार्टी है जबकि मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है। सत्ता हासिल करने के लिए अनाप-शनाप घोषणाएं और बयानबाजी कर समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:48 PM (IST)
सत्ता हासिल करने के लिए की जा रहीं अनाप-शनाप घोषणाएं: नीतीश
सत्ता हासिल करने के लिए की जा रहीं अनाप-शनाप घोषणाएं: नीतीश

संवाद सूत्र, जंदाहा (वैशाली):

loksabha election banner

विरोधियों की पार्टी परिवार की पार्टी है जबकि मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है। सत्ता हासिल करने के लिए अनाप-शनाप घोषणाएं और बयानबाजी कर समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। जिनके माता-पिता को बिहार की जनता ने 15 वर्षों तक सेवा का मौका दिया तब बिहार में अराजकता का माहौल कायम कर दिया गया।। अपहरण, हत्या, लूट, दुष्कर्म का दौर शुरू हो गया था। लोग शाम ढलते ही अपने घरों में बंद हो जाते थे। लेकिन बिहार की जनता ने मुझे न्याय के साथ विकास करते सेवा का मौका दिया तो मैंने भय मुक्त वातावरण कायम किया है। अपराध के मामले में बिहार अब 23 में नंबर पर है। उक्त बातें उच्च विद्यालय जंदाहा के मैदान में महनार विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश कुशवाहा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही।

उन्होंने बगैर नाम लिए जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बेटी पर भरोसा नहीं था तथा परिवारवाद को बढ़ावा दिया। अपने परिवार के लिए संपत्ति बनाने में लगे रहे। उनके लिए परिवार ही पार्टी है। जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को कुर्सी पर बैठा दिया। अन्य महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था में आरक्षण देकर महिलाओं, दलित महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा को सम्मान देने का काम किया है। वही जीविका के माध्यम से महिला सशक्तरकरण सार्थक हुआ है।

राज्य में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिचाई आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। गांव-गांव में नल का जल, गली नाली, हर घर में शौचालय एवं रसोई गैस मुहैया कराया गया है। छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आज 10 लाख नौकरी देने की बात कह लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ उनके दल द्वारा किए गए व्यवहार पर चर्चा करते हुए कहा कि सर्वविदित है कि परिवार पार्टी ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया ।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू उनके पुराने मित्र थे तथा महान समाजवादी थे। लेकिन परिवार की पार्टी ने उनकी कोई चिता नहीं की तथा उनकी तुलना एक लोटा पानी से की गई। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप लगा तो हमने अपना पक्ष रखने की बात कही तो पक्ष नहीं रखा। वहीं जानकारी हुई कि कुछ अन्य जगहों पर भी गड़बड़ी की जा रही है। तत्पश्चात मैंने साथ छोड़ दिया तथा भाजपा के साथ मिलकर पूर्व की तरह बिहार में न्याय के साथ विकास किया। सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राय एवं संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज झा ने किया। सभा को जल संसाधन मंत्री संजय झा पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानन्द सिंह जदयू प्रत्याशी एवं महनार विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक उमेश कुशवाहा राजापाकर के जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, स्वर्गीय रघुवंश बाबू के पुत्र सत्य प्रकाश आदि ने संबोधित किया।

महुआ : महिलाओं के विकास के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। महिला एवं पुरुष मिलकर जब काम करेंगे तभी घर के साथ समाज एवं राज्य का विकास हो सकता है। इसी दिशा में बिहार प्रयासरत है। यह बातें महुआ के गांधी मैदान में जदयू प्रत्याशी डॉ आसमां परवीन के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग विकास किए ही नही, सिर्फ हल्ला करते हैं। पहले बिहार में क्या था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे लेकिन अब चारो तरफ विकास ही है। हर घर में बिजली पहुंच गई है। अब लालटेन की जरूरत ही खत्म हो गई है। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, इसी तरह सरकारी नौकरी में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया। महुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर महुआ का विकास किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.