विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार ने देखा वैशाली का लोकतांत्रिक इतिहास, बोले- इस गौरवपूर्ण विरासत पर गर्व करें बिहारी

Published: Mon, 17 Aug 2026 10:20 AM (IST)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वैशाली के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने वैशाली को विश्व के ...और पढ़ें

वैशाली पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार। जागरण

वैशाली पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार। जागरण

HighLights

  1. CEC ज्ञानेश कुमार ने वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

  2. वैशाली को विश्व के प्राचीनतम लोकतंत्र की जननी बताया।

  3. बिहारियों को इस गौरवपूर्ण लोकतांत्रिक विरासत पर गर्व करने को कहा।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को वैशाली जिले के परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश का हेलिकाॅप्टर से वैशाली स्थित हेलिपैड पर आगमन हुआ।

वैशाली के महत्‍वपूर्ण स्‍थलों का क‍िया भ्रमण 

इसके पश्चात उन्होंने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, राजा विशाल के गढ़ स्थित भग्नावशेष स्थल एवं कोल्हुआ स्थित भग्नावशेष स्थल का भ्रमण एवं अवलोकन किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भारत के माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश ने कहा कि भारत जिस प्रकार लोकतंत्र के प्रति सदैव कटिबद्ध रहा है, उसी प्रकार लगभग 2500 वर्ष पूर्व वैशाली में स्थापित प्राचीन लोकतांत्रिक परंपरा को देखकर हृदय में विशेष अनुभूति होती है।

लोकतांत्र‍िक परंपरा की महत्‍वपूर्ण कड़ी 

उन्होंने कहा कि वैशाली को विश्व के प्राचीनतम लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। बिहार के सभी मतदाताओं को इस गौरवपूर्ण विरासत पर गर्व होना चाहिए कि भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की प्राचीन लोकतांत्रिक परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी वैशाली की धरती से जुड़ी हुई है।

परिभ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वैशाली के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के महत्व, उपलब्ध अवशेषों तथा उनसे जुड़ी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से क‍िया गया स्‍वागत 

जिला प्रशासन की ओर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वैशाली पहुंचने पर सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम एवं एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उनकी पत्नी एवं बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत किया गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वैशाली परिभ्रमण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों का यह परिभ्रमण जिले की गौरवशाली लोकतांत्रिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा।

यह भी पढ़ें- बिहार से शुरू होगा ईएलसी 2.0 अभियान, छह महीने में देशभर के शिक्षण संस्थानों में बनेंगे क्लब