विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में BPSC शिक्षक तरुण कुमार का निधन, गांव में पसरा मातम

Published: Fri, 03 Apr 2026 03:53 PM (IST)

महुआ (वैशाली) के परमानंदपुर गांव निवासी बीपीएससी शिक्षक तरुण कुमार (25) की समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो ...और पढ़ें

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में BPSC शिक्षक तरुण कुमार का निधन

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में BPSC शिक्षक तरुण कुमार का निधन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, महुआ (वैशाली)। महुआ प्रखंड के परमानंदपुर गांव निवासी और पंचायत रोजगार सेवक अभिनव कुमार के पुत्र तरुण कुमार (25 वर्ष) की समस्तीपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

तरुण कुमार बीपीएससी (BPSC) टीआरई-1 के तहत समस्तीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कर्तव्य पथ पर थे तैनात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए समस्तीपुर में ही रह रहे थे। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं और दोनों पति-पत्नी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए वहीं निवास कर रहे थे।

गुरुवार की रात मुसरीघरारी के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तरुण की जान चली गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गांव में पसरा सन्नाटा

जैसे ही तरुण की मृत्यु का समाचार उनके पैतृक गांव परमानंदपुर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दादा-दादी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और सबकी आंखें नम हैं। ग्रामीणों के अनुसार, तरुण एक होनहार, मिलनसार और जिम्मेदार युवक थे, जिनसे समाज को काफी उम्मीदें थीं।

विभिन्न लोगों ने जताया शोक

तरुण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर ज्वाला प्रसाद सिंह, ई. धनंजय कुमार सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार मुन्ना, स्वाधीन कुमार, स्वतंत्र कुमार शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा, सत्येन्द्र कुमार, मनीष कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, विपिन कुमार, राजेश मिश्रा, दिग्विजय कुमार सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।