Move to Jagran APP

भाजपा के संगठन विस्तार में कई नए चेहरे हुए शामिल

वैशाली। भाजपा की जिला इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए लोगों को संगठन के विभिन्

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jun 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2017 03:02 AM (IST)
भाजपा के संगठन विस्तार में कई नए चेहरे हुए शामिल
भाजपा के संगठन विस्तार में कई नए चेहरे हुए शामिल

वैशाली। भाजपा की जिला इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए लोगों को संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश ¨सह कुशवाहा की ओर से किए गए इस संगठन विस्तार में जिन नए लोगों को संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें पातेपुर के डभैच्छ निवासी अविनाश कुमार को युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे अनिरुद्ध प्रसाद ¨सह को राघोपुर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि लालगंज नगर पंचायत के वार्ड पार्षद हृदय साह को भाजपा पिछड़ा वर्ग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

संगठन के अन्य पदों पर सेंदुआरी रजौली निवासी वशिष्ठ शर्मा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष, महनार के रामपुर बघेल निवासी विजय ¨सह को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, पातेपुर निवासी रीता राम को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का जिला संयोजक एवं लालगंज निवासी आनंद वर्मा को नमामि गंगे कार्यक्रम का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। इन सभी का मनोनयन करने के बाद जिलाध्यक्ष रमेश ¨सह कुशवाहा ने बताया कि संगठन के शेष बचे पदों पर शीघ्र ही नए लोगों का मनोनयन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.