विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ी हमलाः बिहार की बेटियों ने लिया संकल्प, अपने बच्चों को फौजी बनाएंगी

By Pramod PandeyEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM (IST)

बिहार में वैशाली जिले के एक कॉलेज की लड़कियों ने अपने बच्चों को सेना में भेजने का संकल्प लेते हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

News Article Hero Image

वैशाली [जेएनएन ]। जम्मू कश्मीर के उड़ी में अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में शहीद हुए 18 जवानों की शहादत पर पूरा देश खून के आंसू रो रहा है। शहीदों की शहादत से लोगों की आंखे जहां नम है वहीं चेहरे पर आक्रोश झलक रहा है। पूरा देश अपने-अपने ढंग से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। इन सबसे अलग हटकर हाजीपुर वीमेंस कॉलेज की लगभग पांच सौ छात्राओं ने शहीदों को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी।

कॉलेज की छात्राओं ने अग्नि को साक्षी मानकर शपथ ली कि वे अपनी भावी पीढ़ी को मातृभूमि की रक्षा के लिए फौज में भेजेंगी। साथ ही बचपन से अपने बच्चों को ऐसी ट्रेङ्क्षनग देंगी कि अगर किसी कारण वे फौज में नहीं जा पाएं तो भी किसी न किसी रूप में भारत माता की सेवा करते रहेंगे।

साथ ही आने वाली पीढ़ी को फौज में भेजने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया। शपथ लेने के बाद छात्राओं ने शहीदों को नमन करते हुए पाकिस्तान के कायराना हरकत की जम कर ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपने नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए, नहीं तो एक दिन ऐसा भी आएगा जब दुनिया के नक्शे में भारत तो रहेगा लेकिन पाकिस्तान नहीं रहेगा। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ प्राचार्या डॉ. मीरा ङ्क्षसह व अन्य शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।