वैशाली के महुआ-चेहराकलां में गंगा के पानी से बुझेगी प्यास, 506.71 करोड़ की योजना को कैबिनेट की मंजूरी
बिहार कैबिनेट ने महुआ विधानसभा क्षेत्र में 506.71 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना को मंजूरी दी है। यह योजना महुआ ...और पढ़ें

वैशाली के महुआ और चेहराकलां में जलापूर्ति योजना। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
महुआ में 506.71 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर।
36 पंचायतों के 493 वार्डों को मिलेगा लाभ।
गंगा नदी के जल से होगी आपूर्ति।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महुआ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में पहल की गई है।
बिहार कैबिनेट ने क्षेत्र में 506.71 करोड़ रुपये की लागत से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत महुआ और चेहराकलां प्रखंडों की 36 पंचायतों के 493 वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था विकसित की जाएगी।
योजना के पूरा होने पर क्षेत्र में घरों तक नियमित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। गंगा नदी के सतही जल का उपयोग कर 72 एमएलडी क्षमता की जलापूर्ति योजना बनाई जाएगी।
इससे दोनों प्रखंडों के संबंधित पंचायतों और वार्डों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर करने की योजना है। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सके।
महुआ के विकास को बताया प्राथमिकता
बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और महुआ विधायक संजय सिंह ने योजना की मंजूरी पर कहा कि राजनीति उनके लिए केवल वादे करने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि 506.71 करोड़ रुपये की यह योजना महुआ की जनता के विश्वास, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महुआ का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता के हितों की रक्षा करना उनका संकल्प है।
36 पंचायतों के 493 वार्डों को मिलेगा लाभ
लागत: 506.71 करोड़ रुपये
क्षेत्र: महुआ और चेहराकलां प्रखंड
पंचायतें: 36
वार्ड: 493
जलापूर्ति क्षमता: 72 एमएलडी
जल स्रोत: गंगा नदी का सतही जल
योजना की मंजूरी से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है।
