विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्‍वी के क्षेत्र में दलितों का घर जलाने पर सियासत, पीडि़तों से मिले अशोक चौधरी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 31 May 2018 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 11:57 PM (IST)

बिहार के वैशाली जिले में दलितों के घर को आग के हवाले कर देने के मामले ने सियासी रंग लेना ...और पढ़ें

तेजस्‍वी के क्षेत्र में दलितों का घर जलाने पर सियासत, पीडि़तों से मिले अशोक चौधरी
तेजस्‍वी के क्षेत्र में दलितों का घर जलाने पर सियासत, पीडि़तों से मिले अशोक चौधरी

वैशाली [जेएनएन]। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाने के मलिकपुर में भूमि विवाद के बाद दलितों के घर को आग के हवाले कर देने के मामले ने सियासी रंग लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद डाॅ. दिलीप चौधरी, रामचन्द्र भारती, रंजीत कुमार झा सहित कई नेता पीडि़तों से मिलने पहुंचे। पीडि़त परिवारों से घटना की जानकारी ली और उन्‍हें हर संभव सहायता का वादा किया।

दरअसल, इस क्षेत्र के विधायक बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव हैं। बीते सोमवार को यहां भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक घर में आग लगा दी थी। आग की लपटों ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया था। इस घटना में लगभग 10 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। सभी पीडि़त दलित समुदाय के बताये जा रहे हैं।

घटना के संबंध में एक पक्ष के बिंदेश्वर पासवान ने बताया कि पिछले सात वर्षों से सिकिल राय से उसका भूमि विवाद चल रहा था। भूमि विवाद का केस लगभग फाइनल होने वाला है। सोमवार को उसी केस की तारीख के लिए चंद्र विजय पासवान हाजीपुर गए थे जहां मोतीलाल राय से कहासुनी हो गई। उसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग आक्रोश में आ गए। आगजनी की इस घटना के बाद सभी पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। किसी के पास कुछ नहीं बचा।