Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

    By Pradeep Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2015 02:09 PM (IST)

    दरिंदगी की हद पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद बेखौफ अपराधियों ने उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। रविवार की देर हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई तो हंगामा शुरू हो गया।

    वैशाली। दरिंदगी की हद पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बेखौफ अपराधियों ने उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। रविवार की देर हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार की सुबह हुई तो हंगामा शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 77 को जाम कर नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव अभी कब्जे में नहीं ले सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर थाने के सतिहारा की महिला रविवार दोपहर अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी। उसी समय से वो गायब थी। आज सुबह उसके घर के पीछे लीची के पेड़ पर उसका शव टंगा देखा गया। शव अर्धनग्न अवस्था में लटकाया गया था।

    ग्रामीणों के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं शरीर पर कई जगह हैवनियत के निशान भी है। महिला के शव की हालत देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

    घटना की सूचना के करीब पांच घंटे बाद थाना पुलिस पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। काफी मानमनौवल के बाद ग्रामीण शांत हुए। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी है। एसडीपीओ के साथ ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। मृतक महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है।