Move to Jagran APP

रबी महोत्सव में दी गई जैविक खाद के इस्तेमाल की सलाह

रुआत सरस्वती वंदना से की गई। प्राचार्य संजय ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:46 PM (IST)
रबी महोत्सव में दी गई जैविक खाद के इस्तेमाल की सलाह

पातेपुर। पातेपुर प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में रबी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ डॉ. संदीप कुमार, उप प्रमुख कृष्ण मोहन ¨सह उर्फ कन्हाई, उप परियोजना निदेशक आत्मा वैशाली रमण कुमार, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ¨सह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित किसानों से महोत्सव में बताए गए कृषि के तौर तरीकों से लाभ उठाने की अपील की। कहा कि महोत्सव में किसानों को खेती के आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के साथ-साथ जैविक विधि से खेती करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निरीक्षक पौधा संरक्षण उषा किरण ने किसानों से जैविक खाद के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि रासायनिक खाद से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। जैविक खाद के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और उपज भी अधिक होती है। समारोह को जदयू किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असर्फी ¨सह कुशवाहा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ¨सह, उप परियोजना निदेशक रमण कुमार, युवा राजद नेता र¨वद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पार्षद तारक चौधरी, पैक्स अध्यक्ष रामजी ¨सह, पंचायत समिति सदस्य मच्छु सहनी, पवन कुमार ¨सह, अजय साह, सरपंच शंभु शंकर गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.