यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वैशाली: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा
वैशाली के महनार में आम के बगीचे में एक मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों का कहना है ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। वैशाली जिले के महनार थानाक्षेत्र में आम के बगीचे में पेड़ से टंगे शव को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए जमकर हंगामा मचाया। आम के पेड़ से टंगा शव एक ऐसे मजदूर की थी, जिसे मालिक ने पैसे की जगह मौत दी।
मृतक का नाम अनंत कुमार बताया जा रहा है। उसने परिवार का पेट पालने के लिए दिन रात मेहनत की। अनंत ने कई माह काम करने के बाद मालिक से पैसे की मांग की। मालिक ने मजदूरी के 30 हजार रुपए देने की जगह उसे मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक अनंत मिथिलेश राय के यहां काम करता था। वह मिथिलेश के जेसीबी का ड्राइवर था। कई माह काम करने के बाद अनंत ने जब मिथलेश से मजदूरी के 30 हजार रुपए की मांग की तो उसने पैसे नहीं दिए।
बिना पैसे लिए अनंत काम करने को तैयार न था। उनसे पिछले 10 दिन से मिथिलेश के लिए काम करना बंद कर दिया था। यह बात मिथिलेश को नागवार गुजरी। शुक्रवार शाम को मिथिलेश और उपेंद्र राय अनंत के घर पहुंचे और जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए।
परिजनों का आरोप है कि मिथिलेश ने अनंत की मां से कहा था कि इसे ले जा रहा हूं और मारकर फेंक दूंगा।शनिवार को अनंत घर नहीं लौटा और रविवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। शव देखते ही गांव के लोग उग्र हो गए। सैकड़ों की संख्या में जुटे गांव के लोगों ने काफी देर तक पुलिस को शव उतारने नहीं दिया।
गांव के लोगों का आरोप है कि हत्या के बाद अनंत के शव को पेड़ से लटका दिया गया है। गांव के लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर सीनियर ऑफिसर आएं और डॉग स्क्वॉड को बुलाया जाए।
यह भी पढ़ें: सुविधाएं लेते हैं बिहार से, वोट देते हैं यूपी को
