Hajipur News: हाजीपुर में बच्चों के विवाद में दंपती ने किसान के मुंह में मारा चाकू, मौके पर हुई मौत
हाजीपुर के बराती थाना क्षेत्र के अधरवारा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई जिसमें एक पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर किसान विश्वनाथ राम की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बराटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अधरवारा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू मार कर किसान की हत्या कर दी।
हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी बराटी थाना अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतक स्थानीय स्वर्गीय देवेंद्र राम के 50 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ राम थे।
मृतक किसान।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ राम एवं पड़ोसी भजन राम जगदीश राम के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गुरुवार की सुबह कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगा।
गाली-गलौज का विरोध विश्वनाथ राम ने किया तो जगदीश राम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंह में ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में विश्वनाथ राम को स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार वालों से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए।
मुंह और गर्दन पर चाकू से हमला
घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं का बोझा खलिहान से मेरा पुत्र विश्वनाथ राम घर लेकर आया था। उक्त गाली-गलौज करने लगे। मेरा बेटा जब विरोध किया तो मुंह और गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि बीते रात्रि बच्चा को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर चाकू मार कर हत्या कर दिया। विश्वनाथ राम के साथ पुत्री और दो पुत्र है। हादसे के बाद मां पत्नी और बच्चे का रोते-रोते बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक स्थानीय विश्वनाथ राम बताया गया। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हत्या के दो आरोपी को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार
बराटी थाना अन्तर्गत ग्राम अधरवारा नया टोला में विश्वनाथ दास, पिता स्वर्गीय देवेन्द्र दास को उनके ही पडोसी के द्वारा आपसी विवाद में धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थाना के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ महुआ एवं स्थानीय थाना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में घटना में शामिल दो आरोपी जगदीश राम, पिता बुद्धन राम,उषा देवी, पति झमन राम दोनों अधरवारा नया टोला, थाना बरॉटी, जिला-वैशाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही। - ललित मोहन शर्मा, एसपी, वैशाली
यह भी पढ़ें-
Darbhanga News: बरात आए किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।