उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए गए इंजीनिय¨रग विभाग के 114 रेलकर्मी
जागरण संवाददाता, हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली ऑडिटोरियम में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय व विभिन्न मंडलों में इंजीनिय¨रग विभाग के 114 कर्मियों को वर्ष 2017-1
वैशाली। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली ऑडिटोरियम में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय व विभिन्न मंडलों में इंजीनिय¨रग विभाग के 114 कर्मियों को वर्ष 2017-18 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रमुख मुख्य इंजीनियर केसी सैंसी ने योग्यता प्रमाणपत्र देकर पांच अधिकारी व 109 कर्मचारी समेत 114 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने कहा कि इस पुरस्कार से रेलकर्मी और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होंगे। रेलकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल के मानचित्र पर अपना विषिष्ट स्थान कायम रखने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे कर्मचारी जिन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया जा सका, उनका भी योगदान सराहनीय है।
पुरस्कृत होने वाले रेलकर्मियों का ट्रैक मशीनों के सुनियोजित कार्यक्रम के तहत कुशल संचालन में सहयोग देकर ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार, नए कार्यों के प्रस्तावों एवं मानचित्रों का रेल नियमों के अधीन त्वरित निष्पादन, प्लांट डिपो, मुगलसराय के अधिकारियों, निरीक्षकों एवं कर्मचारियों के कठिन मेहनत एवं कुशल कार्यक्षमता के कारण पुल से संबंधित ओपेन वेव गर्डर, वेल्डेड प्लेट गर्डर आदि के मुख्य पुर्जों के निर्माण में सराहनीय योगदान रहा है। इसी तरह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिश्रम के कारण पूर्व मध्य रेल जोन के कई स्टेशन यार्ड, लूप लाइन, प्वाइंट्स एवं क्रॉ¨सग, एसईजे आदि को मानक स्तर पर आवश्यक सुधार एवं कई अनुभागों में रेल का नवीकरण, पुलों की गोलाई का अनुरक्षण, स्लीपर एवं फि¨टग्स में बदलाव कर र¨नग में सुधार किया गया। इसी तरह स्वाभाविक रूप से हुए रेल एवं वेल्ड फ्रैक्चर की दिशा में भी रेलपथ कर्मियों, निरीक्षकों एवं अधिकारियों की सजगता एवं तत्परता से अनहोनी घटनाओं को टाला जा सका है।