विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा गांव में रविवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर 401 कुम
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा गांव में रविवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर 401 कुमारी कन्याओं और महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन, पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता, दिलेश्वर कामैत,भाजपा के सुमन चंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न परिधानों से सुसज्जित कुमारी कन्या व महिलाओं की कलश यात्रा सिसौनी गांव होते हुए पिपरपाती घाट पर कोसी नदी में जल भरकर बड़हरा, गजहारा, मोहनपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर रखा गया। यज्ञ को अलौकिक, घार्मिक,चित्रण करने हेतु रामलीला का आयोजन किया गया है। यहां कलाकारों के द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की 61 प्रकार की मूर्तियां बनाई गई है। भुरुकवा एफएम के शास्त्री रामकुमार के द्वारा प्रवचन आदि की व्यवस्था की गई है। मौ़के पर जितेंद्र यादव,अमरदेव कामत,जगदीश यादव,सुरेश यादव,मो.सरफराज आलम,मो.मकसूद आलम, लोकेश नाथ मंडल, बजरंग कामत,मो निज्जमुद्दीन,रामा कांत मंडल, रामलोचन यादव,गोबिन्द मंडल, पवन गुप्ता,मिथलेश यादव,रामलखन यादव,संतोष यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। यज्ञ कमिटी के सदस्य सुशील कुमार मंडल अध्यक्ष,रत्न गुप्ता सचिब,र¨वद्र कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष, सदस्य जगदीश यादव,ललित ¨सह, अंजनी कुमार,प्रदीप कुमार मंडल, सोहन राउत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।