विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल में जलजमाव बनेगा कमाई का जरिया, चौर क्षेत्रों में शुरू होगा मछली पालन; किसानों की बढ़ेगी आय

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:21 PM (IST)

सुपौल जिले में जलजमाव वाले चौर क्षेत्रों को मत्स्य पालन के लिए विकसित किया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। ...और पढ़ें

चौर क्षेत्रों में शुरू होगा मछली पालन (एआई जेनरेटेड तस्वरी)

चौर क्षेत्रों में शुरू होगा मछली पालन (एआई जेनरेटेड तस्वरी)

HighLights

  1. सुपौल में जलजमाव क्षेत्रों को मत्स्य संसाधन के रूप में विकसित किया जाएगा।

  2. उप विकास आयुक्त ने इटहरी में किसानों के साथ योजना पर चर्चा की।

  3. मछली पालन से किसानों की आय और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।

जागरण संवाददाता, सुपौल। जिले में मत्स्य संसाधनों के विकास और मछली पालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने सरायगढ़ प्रखंड के इटहरी राजस्व मौजा में स्थानीय लोगों एवं किसानों के साथ बैठक की। बैठक में जलजमाव वाले चौर क्षेत्रों को मत्स्य संसाधन के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में मत्स्य विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले के कई क्षेत्रों में सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे क्षेत्रों को संसाधन के रूप में विकसित कर मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

सरकार की ओर से योजना लिए जाने पर सहमति

इटहरी के किसानों ने जलप्लावित चौर क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से योजना लिए जाने पर सहमति जताई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जलजमाव वाले क्षेत्रों को मत्स्य संसाधन के रूप में विकसित करने को लेकर अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि पहले अंचल कार्यालय द्वारा अमीन के माध्यम से जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित एवं रेखांकित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित किसानों से वार्ता कर योजना को आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सरायगढ़ प्रमुख, बौराहा एवं सरायगढ़ के मुखिया, जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार, बीडीओ अच्युतानंद कुमार, अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- सुपौल में NH-27 पर बन रहा बिहार का पहला मोटेल; पटना-पूर्णिया रूट पर यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं