जयंती पर याद किये गये पंडित दीन दयाल उपाध्याय
सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड भाजपा कार्यालय में रविवार को देश के महान चिंतक स्व. पंडि
By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 06:08 PM (IST)
सुपौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड भाजपा कार्यालय में रविवार को देश के महान चिंतक स्व. पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी, रामदेव पंडित, रघुनंदन साह, संजय कुमार चौधरी एवं कारी चौधरी आदि ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवनी एवं देश के प्रति किये गये कृत्यों को वीडियो पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा गरीबों के बीच फल वितरित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें