कामकाज का बहिष्कार कर डाक कर्मियों ने जताया विरोध
सुपौल। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ दिल्ली एवं संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना के आह्वान पर आठ अ
सुपौल। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ दिल्ली एवं संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना के आह्वान पर आठ और नौ जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर डाक कर्मियों ने भी आम हड़ताल का समर्थन किया। प्रधान डाकघर सुपौल सहित सभी छोटे-बड़े डाकघर के डाक कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में कामकाज का बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी की। प्रधान डाकघर सुपौल के सहायक डाकपाल मनोज कुमार रजक की अध्यक्षता में कर्मियों ने जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस मौके पर अशोक विश्वास, प्रणव कुमार ¨सह, अनिल सेन, विजय ¨सह, राजवीर कुमार, मुकेश कुमार निराला, अभिनव, विकास, दिनेश पासवान, राम, शुभम मेहता, मु. शमी, देवराज यादव, महेंद्र यादव, टुनटुन दास, रंजीत चौधरी, मु. नेरुल आदि मौजूद थे।