विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में महिला सिपाही ने बाथरूम में की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट; मौके पर पहुंचे DIG

Published: Sun, 22 Mar 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

सुपौल में एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु महिला सिपाही रितु कुमारी ने शौचालय में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

HighLights

  1. किशनपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या।

  2. मृतका रितु कुमारी की जेब से मिला सुसाइड नोट।

  3. पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी सिपाही।

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल)। प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में शनिवार की रात करीब 09 बजे एक महिला सिपाही ने बंद शौचालय में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

जानकारी अनुसार मृतक रितु कुमारी महिला सिपाही नंबर 1318 भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखोली गांव निवासी जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री थी जो मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल से थी और भीमनगर में प्रशिक्षण ले रही थी।

शौचालय में लगा ली फांसी

19 मार्च को ईद एवं रामनवमी पर्व की विधि-व्यवस्था ड्यूटी में अन्य महिला पुलिस बल के साथ आई हुई थी। शनिवार की रात सभा भवन में शौचालय में छत के नीचे पंखा के लिए लगी कड़ी में अपना दुपट्टा व पैर के नीचे बैलेट बाक्स रखकर कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

इस दौरान सभा भवन में मृत सिपाही के साथ रह रही अन्य महिला सिपाही ने बताया कि शनिवार की रात दूसरे शौचालय से पानी लेकर बंद पड़े शौचालय में गई और बोली स्नान करते हैं, कुछ देर बाद जब देखा तो फंदा से लटकी हुई थी। जिसके बाद सभी पुलिस बल के द्वारा हो-हल्ला किया एवं इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य पुलिस बल की मानें तो रितु भीमनगर स्थित प्रशिक्षण के दौरान एक बार पूर्व में भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते अन्य सिपाही ने देख लिया था, जिससे जान बच सकी थी।

उन्होंने बताया कि वह पूर्व से ही टेंशन में रहती थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर शनिवार कि रात डीआईजी आशीष कुमार, एसपी शरथ आरएस, डीएसपी शिवेंद्र कुमार आदि ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जेब में मिला सुसाइड नोट

इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव उनके स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया है। एफएसएल की टीम के द्वारा जांच की जा रही है। मृतका की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इधर महिला सिपाही के मौत से उनके साथ आई अन्य साथियों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों पर्व को लेकर 90 महिला सिपाही आई हुई थी जो सभा भवन के अलावा किशनपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन व जीविका भवन, थाना परिसर में ठहरी हुई थी।

बहुत गरीबी में बच्चों को पढ़ाया

मृतका सिपाही के पिता जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हमलोग को रात के करीब 09 बजे लोकल थाने से सूचना मिली कि रितु बहुत बीमार है। हमलोग सुबह छह बजे सुपौल पंहुचे तो देखा कि उसकी मौत हो गई।

बताया कि रितु 2025 में नौकरी ज्वाइन की थी। वह चार भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी। पिता ने बताया कि उन्होंने बहुत गरीबी में अपने बच्चे को पढ़ाया, जिसमें सबसे पहले रितु की नौकरी लगी और मेरी परेशानी थोड़ी कम हुई।

शुक्रवार को उसकी घर पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह ठीक है और दो माह बाद ट्रेनिंग खत्म हो जाएगा। ट्रेनिंग से पहले उसका चले जाना बहुत दुखद है।

यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई