यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रक से टक्कर में स्कॉर्पियाे व पिकअप वैन के परखचे उड़े, 3 की मौत, 4 गंभीर
सुपौल के जदिया में गुरुवार की सुबह भयानक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें पूर्णिया के एक दंपती व उनके ड्राइवर की ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। बिहार के सुपौल में गुरुवार की सुबह एक ट्रक व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। हादसे में स्काफर्पियो सवार दंपती व उनके ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में घायल दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उधर, जहानाबाद में ट्रक व पिक-अप वैन की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पूर्णिया से सुपौल जा रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो को सामने से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना सुपौल के जदिया थाना अंतर्गत एनएच 327 पर पांडे पट्टी में हुई। मृतक दंपती पूर्णिया के बीएमसी कॉलेज के नंद किशोर सिंह, उनकी पत्नी पूनम सिंह तथा उनके ड्राइवर बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर गोद में पत्नी का शव लेकर घर गया पति
जहानाबाद में ट्रक-पिक-अप वैन की टक्कर में दो घायल
उधर, जहानाबाद में पटना औरंगाबाद NH -98 पर ट्रक व पिक-अप वैन की सीधी टक्कर में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना मेहन्दीया थाना क्षेत्र के बलिदाद में आज सुबह हुई। घायलों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।