मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला
सुपौल। ललमिनियां पंचायत के रसुआर गांव के वार्ड नम्बर 4 एवं 5 के बीच शनिवार को बाबा ब्रह्म स्थ
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:36 PM (IST)
सुपौल। ललमिनियां पंचायत के रसुआर गांव के वार्ड नम्बर 4 एवं 5 के बीच शनिवार को बाबा ब्रह्म स्थान मंदिर का शिलान्यास पंडित त्रिलोकीनाथ झा, मुखिया जगदीश प्रसाद राम, मंदिर के पुजारी हरि नारायण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से ईंट गाड़ कर किया गया। मुखिया ने बताया कि नये बाबा ब्रह्म स्थान का शिलान्यास पूरे वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। बताया कि इससे पहले यह मंदिर दूसरे स्थान पर था। मंदिर शिलान्यास के मौके पर सत्यदेव प्रसाद साह, सहदेव मंडल, रूप नारायण साह, राम आशीष ठाकुर, चुल्हाय मंडल, हरि नारायण मंडल, राम नारायण मंडल, शिबू मंडल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें