राज मिस्त्रियों को दिया गया शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण
सुपौल। स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कार्य को गति देने के लिए सोमवार को सर
सुपौल। स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कार्य को गति देने के लिए सोमवार को सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित है सभा भवन में क्षेत्र के राजमिस्त्रियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित राजमिस्त्रियों से घर-घर शौचालय निर्माण में सहयोग करने की अपील की। कहा कि राजमिस्त्री के अभाव में कई लोग चाहकर भी शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रखंड स्तर पर राज मिस्त्रियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षण बिहार-झारखंड क्षेत्रीय पदाधिकारी राजकुमार, साक्षरता प्रखंड समन्वयक सियाराम यादव उपस्थित थे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने राज मिस्त्रियों को शौचालय निर्माण के लिए कोई सुलभ तरीके बताएं इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारी राजकुमार ने फाइबर से बने शौचालय सीट तथा भी ट्रैप से अवगत कराते हुए उसके उपयोग के तरीके बताए। कहा कि नई तकनीक से शौचालय निर्माण कराने पर कम खर्च में जल्द शौचालय का निर्माण हो जाएगा। बदलते समय में लोगों को नए-नए तकनीकों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि वह सुलभ तरीके से किसी भी काम को कर सके। प्रखंड समन्वयक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर शौचालय का निर्माण तेज गति से हो रहा है। प्रशिक्षण में स्वच्छताग्रही सह पंचायत प्रभारी प्रमोद कुमार, रंजना कुमारी, अशोक पोद्दार, देवचंद्र पासवान, दिनेश शर्मा, बलदेव शाह, शंभू राम, लालमोहन शर्मा, प्रभु कुमार, दुर्गानंद राम, अमरेंद्र पासवान, संतोष कुमार, किन्नू पोद्दार, हरि नारायण यादव, मदन मुखिया, मनोज कुमार मोदी, जय नारायण यादव, सहदेव मुखिया, देबू मुखिया, योगेश्वर शर्मा, देव कुमार शर्मा, जामुन मुखिया, कमलेश मुखिया, चंदेश्वर मुखिया सहित अन्य शामिल थे।