पौधा का वितरण
सुपौल। जल-जीवन-हरियाली के तहत मरौना प्रखंड में बीपीआइ (जीविका) के प्रबंधक संजय कुमार झा
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:05 PM (IST)
सुपौल। जल-जीवन-हरियाली के तहत मरौना प्रखंड में बीपीआइ (जीविका) के प्रबंधक संजय कुमार झा के नेतृत्व में जीविका कैडरों व अधिकारियों के द्वारा सोशल डिस्टेंस के तहत पौधों का वितरण शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। प्रखंड परियोजना (जीविका) मरौना के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि मरौना प्रखंड के 10 पंचायतों में अभी तक 13 हजार 68 पौधों का वितरण जीविका दीदियों के बीच किया गया जबकि 17,424 पौधों का डिमांड था। पौधा कम उपलब्ध होने के चलते कुछ जगहों पर पौधा का वितरण नहीं हो सका है। मौके पर सीसी गणेश, जीआरपी पंकज कुमार सहित कई जीविका कैडर व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें