युवक कांग्रेस के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
सुपौल। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके में नाव से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने
सुपौल। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके में नाव से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तटबंध के अंदर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान निर्मली विधानसभा के दीघिया, सिकरहटा, डगमारा, दुधैला सहित दर्जनों गांव में अपने टीम के साथ नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें छोटे बच्चे के लिए कपड़े भी बांटे और राहत सामग्री कीट में चावल, दाल, आलू, नमक, बिस्कुट, तेल, माचिस, मोमबत्ती और प्लास्टिक का वितरण किया गया। इस मौके पर उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल सहित युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप कुमार के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बताया कि राज्य सरकार बाढ़ आपदा को लेकर पूरी तरह से विफल है। एक तरफ कोरोना जैसे संक्रामक रोग से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर बाढ़ के पानी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन यह डबल इंजन की सरकार लोगों तक राहत नहीं पहुंचा कर चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस विषम परिस्थिति में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में पहुंचकर राहत वितरण कर रहे हैं। आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब डबल इंजन की सरकार को जरूर देगी।