प्रदेश प्रवक्ता के मनोनयन पर खुशी व्यक्त
सुपौल। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव सह मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार
सुपौल। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव सह मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार मंडल को राजद प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किए जाने पर मधुबनी एवं सुपौल जिले के राजद समर्थकों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किए जाने पर प्रशांत कुमार मंडल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख निर्मली राजद राज्य परिषद सदस्य रामप्रवेश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष विष्णु देव महतो, प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, नगर युवा अध्यक्ष हेमंत कुमार, राजद जिला महिला अध्यक्ष एकता यादव, नीतीश कामत, राजू शर्मा, अभिषेक बबलू, राजेंद्र कामत, महेश्वर कामत, अविनाश कुमार, मानिक लाल यादव, रमेश कुमार मंडल, प्रभाष कुमार आदि लोग शामिल हैं।