विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल में पुलिस का बड़ा एक्शन: आर्केस्ट्रा से 10 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 9 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:03 PM (IST)

सुपौल पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में ...और पढ़ें

सुपौल में पुलिस का एक्शन: आर्केस्ट्रा से 10 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 9 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार (AI Generated Image)

सुपौल में पुलिस का एक्शन: आर्केस्ट्रा से 10 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 9 महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार (AI Generated Image)

HighLights

  1. सुपौल पुलिस ने आर्केस्ट्रा ठिकानों से 10 नाबालिग लड़कियां मुक्त कीं।

  2. नाबालिगों के शोषण में संलिप्त 16 लोग गिरफ्तार, 9 महिलाएं शामिल।

  3. पुलिस अधीक्षक ने बताया, शोषण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, सुपौल। आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से काम कराने वालों के ऊपर कानूनी डंडा चला। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों से दस नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में संलिप्त 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नौ महिला शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध सह पुलिस उपाधीक्षक साइबर गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एएचटीयू, एसजेपीयू एवं महिला थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

टीम ने संचालक के ठिकाने पर छापामारी कर दस नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इस मामले में 16 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों में छपरा जिले के कैरा थाना के माया टोला, वार्ड नंबर 03 निवासी जितेंद्र कुमार, तुजारपुर, वार्ड नंबर 04 निवासी इमाम अंसारी, मुईली, एकमा, वार्ड नंबर 02 निवासी सुधांशु कुमार, सिवान जिला के तरवारा थाना के बेरारी, वार्ड नंबर 08 निवासी विवेक कुमार, जामा बाजार थाना के पलटू हाता, वार्ड नंबर 05 निवासी विकास कुमार, राघोपुर थाना के चंपानगर, वार्ड नंबर 01 निवासी सोनू कुमार तथा किसनपुर थाना के मौजहा निवासी राजेश मेहता शामिल हैं।

इसके अलावा महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत महिला थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मुक्त कराई गई नाबालिग लड़कियों का सत्यापन कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कियों के शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में आर्केस्ट्रा के ठिकाने पर पुलिस की रेड, बंधक बनाई गईं 12 लड़कियां मुक्त; 3 नाबालिग भी शामिल