विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपौल : एक दर्जन भैंसा के साथ भिड़ गया एक सूअर, फ‍िर तो ऐसा लगा दांव लोग रह गए हतप्रभ, वीडियो वायरल

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shukla
Published: Thu, 27 Oct 2022 06:54 PM (IST)

सुपौल में एक दर्जन भैंसा के साथ एक सूअर की लड़ाई हुई। राघोपुर के अडऱाहा में गोवर्धन पूजा के मौके ...और पढ़ें

सुपौल में भैंसा और सूअर की लड़ाई।
सुपौल में भैंसा और सूअर की लड़ाई।

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल)। बदलते परिवेश में जहां पर्व-त्योहार मनाने में भी बदलाव दिखने लगा है, वहीं ग्रामीण परिवेश में आज भी परंपरा को निर्वहन करते लोग दिख रहे हैं। राघोपुर प्रखंड के अडऱाहा गांव में गोवर्धन पूजा के मौके पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भैंसा और सूअर की लड़ाई (हुरीयाहा) का आयोजन इस बार भी किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे।

सुपौल के अडऱाहा वार्ड नंबर 13 में घंटों तक चले इस खेल का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया। इस खेल के मुख्य आयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया कि अडऱाहा में परंपरागत तरीके से खेल का आयोजन होता है। गोवर्धन पूजा जिसे यहां के लजोग सुकराती कहते हैं। इस अवसर पर यह खेल का आयोजन होता है। लोगों को प्रसाद भी खिलाया जाता है। देवता के पूजन के साथ सूअर व भैंसे की लड़ाई का खेल का आयोजित होता है।

दर्जनों की संख्या में भैंस को एक खुले मैदान में जमा कराया गया। जहां एक सूअर को भैंसों द्वारा खदेड़ कर मैदान से बाहर करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रतियोगिता के आयोजन में संजय कुमार मिश्र, बच्चा यादव विंदेश्वरी यादव, गणेशी यादव, रंजीत यादव रामानंद यादव, शोभा यादव, महादेव यादव, भुपेन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

भैंस व सूअर की लड़ाई का वीडियो वायरल

सुपौल में आयोजित इस मेले में काफी संख्‍या में लोग पहुंचे। लोगों ने इसका वीडियो व फोटो बनाकर खूब वायरल कर दिया। एक दर्जन से ज्‍यादा भैंसे के बीच एक सूअर घिरा था। लेकिन सूअर को पछाड़ना भैंसे के लिए काफी मुश्किल होता रहा। यहां बता दें कि सूअर काफी मजबूत जानवर होता है। 

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

लौकहा बाजार (सुपौल)। सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पूरब चौघारा पंचायत में लक्ष्मी पूजा मेला समिति देवेंद्रनगर चौघारा के द्वारा व मेला संयोजक जितेंद्र कुमार सिंटू के नेतृत्व में मंगलवार को दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर समापन के दिन हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र महिला पहलवान व नेपाली पुरुष पहलवान बना रहे। दंगल में महिला पहलवान व पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल में पड़ोसी देश नेपाल से और उत्तरप्रदेश व झारखंड के जम्मू, राजस्थान आदि स्थानों के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव उर्फ मोहन यादव, सचिव बिजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष युगल मुखिया, उपसचिव राधेश्याम यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश ठाकुर झुनू, धीरेंद्र यादव, बिजेंद्र मुखिया, सदस्य सुभाष यादव, ललन मंडल, पन्नालाल मंडल, गणेश चौधरी, बंटन कुमार। शांति व्यवस्था को लेकर हरदी पुलिस कैंप प्रभारी रमेश यादव सशस्त्र बल के साथ मौजूद थे। सोनू पहलवान राजस्थान को लक्की पहलवान नेपाल ने हराया, परवेज सहारणपुर को बाबा हरिओम दास अयोध्या ने हराया। जावेद जम्मू को दीपू मध्यप्रदेश ने हराया। निशा झारखंड को सरिता कानपुर की पहलवान ने हराया। गया की सोनम पहलवान ने सरिता कानपुर को हराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।