सेवानिवृत्ति पर प्रधान को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
जानकारी अनुसार विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सरस्वती पूजा मनाने के नाम पर दर्जनों छात्र-छात्राओं से चंदा भी लिया गया।
सुपौल। कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी राम के सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव राधारमण प्रसाद ने की। मौके पर सेवानिवृत्त प्रधान को चादर व पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान बद्रीनाथ गुप्ता ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति तय है। लेकिन जो अच्छे कर्म करते हैं उसका सदा नाम लोग लेते हैं। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को जो लाड़-प्यार दिया, वह भुलाया नहीं जा सकता। विद्यालय के छुट्टी के दिनों में भी इनका विद्यालय में उपस्थित रहना इनके गुणों में शामिल था। अध्यक्षता कर रहे प्रखंड सचिव ने कहा हमलोग बहुत से गुण इनसे सीखे हैं इनका कार्यकाल एक साल डीडी के रूप में भी प्रखंड में रहा और इनकी कार्यशैली से हम शिक्षक बहुत खुश हैं। हम चाहेंगे इनकी जगह पर आने वाले जो भी शिक्षक हों वे उनके मार्ग पर चलेंगे। प्रधानाध्यापक भुवनेश्वरी प्रसाद ने कहा हमारे मित्र के साथ-साथ हमारे अभिभावक भी थे। आज इनके सेवानिवृत्त होने से हमलोगों को कमी खलेगी। मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष बलराम मंडल ने किया। मौके पर राजेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, अफरोज आलम, निर्मल कुमार, हरेराम प्रसाद, जफर अंसारी, रमेश प्रसाद यादव, तरुण कुमार, राजीव देव, सरपंच सीताराम राम आदि थे।