पुल का टूटा रे¨लग, हादसे को दे रहा आमंत्रण
सुपौल। गम्हरिया उपशाखा नहर पर बने पुल का टूटा रे¨लग हादसों को न्योता दे रहा है। बावज
सुपौल। गम्हरिया उपशाखा नहर पर बने पुल का टूटा रे¨लग हादसों को न्योता दे रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग मूकदर्शक है। जानकारी के अनुसार बायसी एवं रतनपुर पंचायत में गम्हरिया उपशाखा नहर में बने पुल की दशा दयनीय हो गई है। इन पुलों की रे¨लग टूट गया है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। बायसी-बलुआ पथ में बायसी गुरुमैता टोला के निकट तथा ढाढा-विशनपुर पथ में रतनपुर पुरानी बाजार को जोड़ने वाले गम्हरिया उपशाखा नहर में बने पुल की दोनों ओर का रे¨लग टूट गया है। रे¨लग टूटने से अब तक कुछ लोग व मवेशी गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुल की रे¨लग ठीक करवाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बिनोद सादा, राजकुमार गुरुमैता, अशोक कुंवर, प्रबोध नारायण झा, जयकृष्ण साह, मनीष झा, कुंदन गुप्ता आदि ने बताया कि इन पुलों की रे¨लग लंबे समय से टूटी है। रे¨लग नहीं होने की वजह से कई हादसे भी हुए हैं। कहा कि इन पुलों से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों व लोगों की आवाजाही होती रहती है लेकिन रे¨लग ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से अविलंब रे¨लग ठीक करवाने की मांग की है।