Move to Jagran APP

बसहा गोलीकांड के चार आरोपित हुए गिरफ्तार

सुपौल। थाना क्षेत्र के बसहा में हुए गोलीकांड में पिपरा पुलिस ने चार नामजद आरोपित को गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:57 PM (IST)
बसहा गोलीकांड के चार  आरोपित हुए गिरफ्तार
बसहा गोलीकांड के चार आरोपित हुए गिरफ्तार

सुपौल। थाना क्षेत्र के बसहा में हुए गोलीकांड में पिपरा पुलिस ने चार नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बसहा निवासी ललेन्दर यादव, संजय यादव, पप्पू यादव एवं शिवजी यादव है। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बसहा वार्ड नंबर 09 में गुरूवार को भूमि विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। शंभू यादव अपने खेत से मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहले नहर के पुल पर पहुंचा तो पुल पर पहले से ही कुछ लोग बैठे हुए थे। उनलोगों के द्वारा गाड़ी रोकने को कहा गया। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे घर की तरफ भाग निकला। इसी बीच उनलोगों ने पीछे से गोली चला दी थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। तत्पश्चात शंभू यादव ने घर पहुंच कर घटना की सारी जानकारी अपने लोगों को दी थी। फिर दोनो पक्षों के बीच आपस में विवाद होते पत्थर बाजी होने लगी थी और उसी क्रम में फिर से गोली चली थी। गोली एक पक्ष के सिकन्दर यादव के बांह पर लग गई थी। उन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.