Move to Jagran APP

बूथ स्तर तक भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

सुपौल : भाजपा द्वारा आयोजित एक भारत-सुखी भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नगर मंडल स्थित शक्ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:40 PM (IST)
बूथ स्तर तक भाजपा ने 
चलाया सदस्यता अभियान
बूथ स्तर तक भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

सुपौल : भाजपा द्वारा आयोजित एक भारत-सुखी भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नगर मंडल स्थित शक्ति केंद्र 01 के अंतर्गत बूथ संख्या 123 व 124 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान का स्टॉल लगाया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। शक्ति केंद्र प्रभारी राजधर यादव के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देख कर लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। परिणाम है कि अपेक्षा से ज्यादा लोग अपने आप भाजपा का सदस्य बन रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, लोजपा नेता विजय पासवान, मु. अजमल हौदा, रितु रागिनी, प्रकाश झा, मिथिलेश यादव, भगवान चौधरी, बिमलेन्दु ठाकुर, विनीत ¨सह, लीला ठाकुर, आशीष मिश्रा, विश्वजीत ¨सह, मनोज ¨सह, ¨बदेश्वरी मंडल, कुशेश्वर पासवान, सुनील गुप्ता, सुरेश सुमन आदि लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.