Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कृत किए गए बच्चे

शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा कमेटी अपने 10 स्वयंसेवक की सूची के साथ थाना आएंगे। डीजे संचालक के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने व प्रतिमा विसर्जन करने का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 05:22 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कृत किए गए बच्चे

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में संकुलाधीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रोजेक्ट तैयार कर दिखाया गया। मध्य विद्यालय, कटैया में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में संकुल समन्वयक देव नारायण रंजन, प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार मांझी, नीतू कुमारी, अमर सहनी, फुलेश्वर राम, देवेंद्र प्रसाद साहु, कुमारी ललिता आदि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट को बारीकी से देखा तथा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया। चयनित छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। उधर संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय पिपराखुर्द, मध्य विद्यालय सिमरी, मध्य विद्यालय बैसा, मध्य विद्यालय सरायगढ़, मध्य विद्यालय लालगंज, मध्य विद्यालय भपटियाही, मध्य विद्यालय सदानंदपुर आदि में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया। संकुल समन्वयक रामेश्वर शर्मा, मु. अब्दुल्लाह, अशोक कुमार, शशित कुमार, कैसर जकी सहित अन्य ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपने बातों को रखा। बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार सहित अन्य ने निरीक्षण किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.