Move to Jagran APP

भूमि विवाद के निराकरण को ले थाने में जनता दरबार

5 नवंबर से राज्य सरकार ने सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू करने की घोषणा की थी। परन्तु पैक्स चुनाव होने के कारण किसानों का धान खरीद तो दूर कहीं इसके लिए तैयारी तक नहीं दिख रही है। जिले में कहीं भी एक छटाक धान की खरीद नहीं हुई है। उधर किसान तैयार धान के उचित मूल्य पर बिक्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी तथा उनके खेतों से उत्पादित धान की बिक्री सही मूल्य पर हो सकेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 05:20 PM (IST)
भूमि विवाद के निराकरण को ले थाने में जनता दरबार
भूमि विवाद के निराकरण को ले थाने में जनता दरबार

संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): भूमि विवाद निराकरण को लेकर विभिन्न थानों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जानकारी अनुसार निर्मली थाना परिसर में अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं कुनौली थाना परिसर में राजस्व कर्मचारी उमेश राम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कई मामले का निष्पादन किया गया। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि निर्मली थाना में पूर्व से लंबित 6 मामले का निष्पादन आपसी समझौता एवं जमीन से संबंधित कागजातों के आधार पर किया गया। वहीं 2 नए मामले से संबंधित आवेदन ही प्राप्त किए गए। कुनौली थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एक भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया। जबकि 2 नए मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। ज्ञातव्य हो कि विगत कई महीनों से कुनौली थाना में राजस्व अधिकारी के अभाव में जनता दरबार का आयोजन नहीं हो रहा था। जानकारी के अभाव में आयोजित जनता दरबार में मामले कम आ रहे हैं। जनता दरबार में निर्मली एसआई अमित कुमार, अंचल निरीक्षक रमेश गुप्ता, कुनौली थानाध्यक्ष महबूब आलम सहित कई फरियादी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.