राजा पोखर को पिकनिक स्पॉट के रूप में किया जाएगा विकसित
की चिर परिचित उम्मीद यानि अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मियों की घोर कमी की पूर्ति दूर-दूर तक होते नहीं दिखाई पड़ रही है
संवाद सूत्र,पिपरा(सुपौल): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के छठे चरण में पिपरा प्रखंड के सखुआ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जल-जीवन-हरियाली जागरूकता के तहत राजा पोखर व 40 एकड़ में फैला पुरानी पोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने पोखर, पौधरोपण समेत जलस्त्रोत आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका कायाकल्प होने वाला है। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार जल-जीवन-हरियाली योजना से किया जा रहा है। पोखर परिसर में मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। पोखर पर लगाए गए जीविका दीदी द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखा। कहा कि जल और हरियाली है तो जीवन है। इसलिए जल-जीवन-हरियाली में जीवन को बीच में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संकल्प और सबके साथ से बिहार की तस्वीर बदल जाएगी। इस दौरान वे मुनीन्द्र झा के 40 एकड़ में फैले पोखर को देखकर गदगद हो गए। उसी पोखर के महार पर बने एक्वा मछली फार्म को देखकर काफी खुश हुए तथा मुनीन्द्र झा को धन्यवाद देते दूसरे को भी प्रेरित करने को कहा। इस दौरान मुनीन्द्र ने मुख्यमंत्री को पाग-चादर व माला से सम्मानित किया।