नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन
की चिर परिचित उम्मीद यानि अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मियों की घोर कमी की पूर्ति दूर-दूर तक होते नहीं दिखाई पड़ रही है
जागरण संवाददाता, सुपौल: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया। नगर मंडल के नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष गौरव कुमार, कालीचरण झा, नगर महामंत्री समीर भारद्वाज, भगवान चौधरी, नगर मंत्री लोलप ठाकुर, उदय कामत, विकास कुमार, दीपक कुमार दिवाकर, आलोक कुमार, संजीव झा तथा नगर मीडिया प्रभारी राहुल झा को सम्मानित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी संघ जिला संगठन प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह, जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, संतोष प्रधान ने उन्हें नए दायित्वों के लिए बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही आप लोगों के दिशा निर्देशन में नगर में भाजपा और मजबूती के साथ रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, प्रदीप सिंह मुन्ना, बलराम कामत, गिरीश चंद्र ठाकुर, जयंत मिश्रा, विमलेन्दु ठाकुर, सुरेश सुमन, सुमन झा, दीपक दुबे, श्याम पौद्दार, प्रकाश झा, राजधर यादव, मिथिलेश यादव, नवीन जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।