Move to Jagran APP

राजद ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

जिले के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने को लेकर कृषि विभाग गंभीर बना हुआ है। इसकी रोकथाम को लेकर विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। जिस ऐप के माध्यम से खेतों की निगरानी की जाएगी तथा खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें कृषि से संबंधित सभी योजनाओं से एक साल के लिए वंचित रखा जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि खेतों में अवशेष जलाए जाने से न सिर्फ खेत की उर्वराशक्ति समाप्त होती है। बल्कि इसका कुप्रभाव वातावरण पर भी पड़ता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:33 AM (IST)
राजद ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश
राजद ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

संवाद सूत्र, छातापुर(सुपौल): बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 30 वां जन्मदिन युवा राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। राजद प्रखंड कार्यालय, छातापुर थाना परिसर एवं सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाये गए। जिसके बाद पार्टी के कार्यालय में केक काटकर खुशियां मनाई गई और तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष मु. हसन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रखंड स्तरीय सभी बड़े नेताओं के अलावा पंचायत अध्यक्ष व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर मौजूद युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ता प्रफुल्लित हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे प्रदेश में राजद कार्यकर्ता के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रखड के राजद कार्यकर्ता के साथ 100 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। जरूरत आज पर्यावरण को सुरक्षित बचाने के लिए सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने की है। इसके लिए पौधरोपण को अभियान के रूप में लेकर सभी को पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा। कहा कि वृक्षों के बिना जीवन कठिन है। पुराने पेड़ों को जीवंत रखने के लिए उनकी देखभाल जरूरी है। शुद्ध और स्वच्छ वातावरण संतुलित जीवन का आधार है और यह सब पेड़ पौधों से ही संभव है। इसलिए जरूरी है कि पेड़ों के अस्तित्व को बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। तो शहर में बढ़ती आबादी के दवाब में पेड़ों के लिए जगह नहीं रह गई है। पेड़-पौधों की घटती संख्या वातावरण ही नहीं हर प्राणी के जनजीवन के लिए घातक साबित होगी। इस दौरान छातापुर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी जहूर आलम, प्रखंड अध्यक्ष हसन अंसारी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसुंदर मुखिया, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, रंजीत कुमार उर्फ बबलू कुसियेत, नागेश्वर भुसकुलिया, रंजय मशैता, दानालाल यादव, विजय यादव, संतोष सरदार, राजू खान, रविन्द्र यादव, प्रमोद शर्मा,बीरेन्द्र यादव, बिन्दी यादव सहित अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.