अगलगी में एक घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख
ठ पूजा के शुभ अवसर पर महादेव स्थान मलहद के प्रांगण में शनिवार की रात रामायण पाठक का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए अन्य प्रदेशों व विदेशों से भी लोग अपने घर पर्व मनाने आते हैं। जो इस पर्व के महत्ता को दर्शाता है। मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार झा सचिव अमरेश चौधरी कोषाध्यक्ष तरूण कुमार झा आदि मौजूद थे। ठ पूजा के शुभ अवसर पर महादेव स्थान मलहद के प्रांगण में शनिवार की रात रामायण पाठक का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए अन्य प्रदेशों व विदेशों से भी लोग अपने घर पर्व मनाने आते हैं। जो इस पर्व के महत्ता को दर्शाता है। मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार झा सचिव अमरेश चौधरी कोषाध्यक्ष तरूण कुमार झा आदि मौजूद थे।
संवाद सूत्र, भीमनगर(सुपौल): भीमनागर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित लालपुर गांव में शनिवार की रात करीब 1 बजे अचानक आग लगने से एक घर सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी कमलेश यादव ने बताया कि हमलोग पूरे परिवार छठ में अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर में न तो बिजली थी और ना ही चूल्हा जला था। आग कैसे लगी मालूम नहीं। पड़ोसी ने मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी दी। जब आग की लौ आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाने पर आसपास के ग्रमीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। वहीं घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात, नगद सब आग की भेंट चढ़ गया। इस बाबत अंचलाधिकारी विद्यानन्द झा ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत उचित मुआवजा दिया जाएगा। इधर पीड़ित परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।