चित्रगुप्त पूजा को ले कमेटी का गठन
जागरण संवाददाता सुपौल चित्रगुप्त पूजा समिति की एक बैठक गुरुवार को सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी म
जागरण संवाददाता, सुपौल: चित्रगुप्त पूजा समिति की एक बैठक गुरुवार को सार्वजनिक पूजा स्थल गांधी मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरनाथ सहाय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजनोत्सव को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अमरनाथ सहाय को अध्यक्ष, श्याम प्रसाद वर्मा, विनोद शंकर कर्ण, सजल किशोर प्रसाद, मिथिलेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, शशांक राज को सचिव, ब्रह्मदेव लाल दास एवं धीरेंद्र कुमार सिन्हा को उप सचिव, शोभा रानी को कोषाध्यक्ष, रूद्र प्रताप लाल को अंकेक्षक एवं सुशील कुमार दास को पूजा प्रभारी के रूप में चुना गया। वहीं कार्यकारिणी समिति में शारदा कुमार सिन्हा, विजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, विक्की कुमार, नरेश कुमार कर्ण, भूषन वर्मा, रमेश रंजन, रमण कुमार दास, रामचन्द्र दत्ता, संतोष कुमार सुमन, राजेश कुमार सिन्हा, अरविद कुमार कर्ण, संजीव कुमार वर्मा, रामानंद वर्मा, आशीष कुमार वर्मा का चुनाव किया गया।