नये सिविल सर्जन ने किया पदभार ग्रहण
लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि सोमवार को बारिश ने जिलेवासियों को कुछ राहत दी है। जिससे लोग जरूरी कार्य से बाजार निकल सके। वैसे जलजमाव में कोई अंतर नहीं आया है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलजमाव बरकरार है। कई मुहल्ले में लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी अब तक नहीं निकल पाया है। कई सरकारी कार्यालय और परिसर भी जलजमाव की चपेट में है। बिजली पावरग्रिड की स्थिति विकट हो गई है। हालांकि बारिश से पूर्व ही पावरग्रिड परिसर में जलजमाव हो गया था जिसकी कोई सुधि नहीं ली गई।
सुपौल: सुपौल के नये सिविल सर्जन के रूप में सोमवार को डा. कृष्ण मोहन प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया। वहीं यहां पदस्थापित सिविल सर्जन डा. घनश्याम झा सोमवार को ही सेवानिवृत्त हो गए। मालूम हो कि डा. कृष्ण मोहन प्रसाद खगड़िया में अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे जहां से स्थानांतरित कर उन्हें सुपौल का सिविल सर्जन बनाया गया।