विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में आता जा रहा है पिपरा थाना क्षेत्र

By JagranEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 12:21 AM (IST)

जागरण संवाददाता सुपौल कई आपराधिक घटनाओं के लिए इन दिनों सुर्खियों में आता जा रहा है

आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में आता जा रहा है पिपरा थाना क्षेत्र
आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में आता जा रहा है पिपरा थाना क्षेत्र

जागरण संवाददाता, सुपौल: कई आपराधिक घटनाओं के लिए इन दिनों सुर्खियों में आता जा रहा है पिपरा थाना क्षेत्र। अपराधी जब जहां चाह रहे हैं एक के बाद एक घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इधर पिपरा पुलिस है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की सिर्फ संचिका बनाने को अपना कर्तव्य मान रही है। शुक्रवार की शाम जिस कालेज के पास मनचलों ने छात्रा को गोली मारी वह जगह हाल के दिनों में कई आपराधिक घटनाओं का गवाह बन बन चुकी है। हाल के दिनों में इसी कालेज के आसपास कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बावजूद इस जगह को पुलिस आज भी पुरानी जैसी जगह के रूप में देख रही है। यह जगह किस तरह अपराधियों के लिए महफूज बन चुकी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पहले जब मूर्ति तस्करी के आपसी विवाद में ट्रिपल मर्डर की घटना घटी थी तो तीनों शवों को यहीं फेंका गया था। पिछले दिनों कालेज के ठीक सामने अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। हालांकि इस घटना में जानमाल की क्षति नहीं हुई । एक पखवाड़ा पूर्व कालेज से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित निर्मली बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया । जिसमें लगभग दस लाख के जेवरात की चोरी कर ली गई । खैर शुक्रवार को भी मनचलों ने इस जगह का बखूबी फायदा उठाया । आसपास कोई आबादी नहीं रहने के कारण छात्रा से न सिर्फ पहले बकझक किया बल्कि उन्हें गोली भी मार दी। घटना की खबर का पता लोगों को तब लगा जब युवक वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस गश्ती की सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाती है। एक तो नियमित रूप से गश्ती नहीं की जाती है। जब कभी भी गश्ती दल आता भी है तो पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरना मुनासिब नहीं समझते। जिसके कारण आए दिन यहां कोई न कोई आपराध्रिक घटना घटती रहती है। इधर छात्रा को लेकर हुई घटना के बाबत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है । छात्रों का कहना है कि यदि पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर उन लोगों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा । फिलहाल शुक्रवार की घटी इस घटना से आसपास के बच्चे समेत अभिभावक भयभीत हैं। इधर, पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस ने मनचले युवक के कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।