महापर्व पर दिखी साफ-सफाई को ले निष्ठा व जागरूकता
ठ पूजा के शुभ अवसर पर महादेव स्थान मलहद के प्रांगण में शनिवार की रात रामायण पाठक का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छठ पूजा आस्था का महापर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए अन्य प्रदेशों व विदेशों से भी लोग अपने घर पर्व मनाने आते हैं। जो इस पर्व के महत्ता को दर्शाता है। मौके पर अध्यक्ष दीपक कुमार झा सचिव अमरेश चौधरी कोषाध्यक्ष तरूण कुमार झा आदि मौजूद थे।
जागरण संवाददाता, सुपौल: लोक आस्था का महापर्व छठ बीता, बावजूद चकाचक हैं पोखर व तालाब। लोगों ने महापर्व पर भी स्वच्छता व साफ-सफाई का ख्याल रखा। नियम, निष्ठा व आस्था के साथ मनाये जाने वाला छठ की समाप्ति के बाद विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया। स्थिति बेहतर दिखी। धार्मिक कचरा भी तालाबों व पोखरों में ज्यादा नजर नहीं आया। घाट भी साफ-सुथरे ही दिखे। नगर परिषद भी इस मौके पर अधिक सजग दिखा। घाटों की साफ-सफाई से लेकर शहर की सड़कों की सफाई में नगर परिषद जुटा दिखा। रविवार को महापर्व की समाप्ति उपरांत विभिन्न छठ घाटों से केले के थंब आदि नगर परिषद द्वारा उठवाए गए। वहीं शहर की सड़कों पर साफ-सफाई होती भी दिखी। नप की सफाई गाड़ी जगह-जगह दिखी और कर्मी सड़क के कूड़ा कचरा को साफ-सुथरा करते व कूड़ा-कचरा को सफाई गाड़ी पर लादने में तल्लीन दिखे। कुल मिला कर छठ के अवसर पर भी लोगों ने सफाई अभियान के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व जागरूकता दिखाई।